भारत ने लगाया अमेरिका पर इतने प्रतिशत टैरिफ.......
ट्रंप के टैरिफ पर भारत का पलटवार, अमेरिकी दालों पर जड़ा 30% शुल्क
भारत ने क्यू लगाया टैरिफ?
भारत ने यह कदम बहुत सोच समझ कर उठाया है क्यूंकि अमेरिका ने कुछ दिनों पहले भारत पर कुछ सामानों पर 50% टैरिफ लगाया था जिससे भारतीय निर्यातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तब भारत ने उसके प्रतिक्रिया के तौर पर कोई टैरिफ नहीं लगाया था अब भारत ने अमेरिकी दालों पर 30% टैरिफ लगाया है इससे अमेरिकी किसानों को नुकसान होगा ।
अमेरिका कितना निर्यात करता है दालों का :
भारत ने 2024 में अमेरिका से 650 - 700 करोड़ की दालों को आयात किया था।
भारत दुनिया का सबसे ज्यादा दाल उत्पादक और उपभोक्ता है। भारत ने 2024 - 25 में $5.03 बिलियन की दालों को आयात किया था।
क्या होगा असर!
अमेरिका से आने वाली दालें भारत में मंहगी हों जाएगी जो अमेरिकी दाल 100 ₹ पर किलो थी वह अब 30 % टैरिफ लगने के बाद 130 ₹ पर किलो हो जाएगी।
अमेरिका पर क्या होगा असर!
अमेरिका से भारत में होने वाले आयात का दाल आयात 0.1% भी नहीं है इससे अमरीका पर लगने वाले टैरिफ का कोई खासा फ़र्क नही पढ़ेगा ।
क्या रही अमेरिकी प्रतिक्रिया?
अमेरिकी सीनेटरों ने भारतीय क़दम का विरोध किया है अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर कहा कि भारत को दालों पर टैरिफ कम करना चाहिए क्योंकि इससे अमेरिकी किसानों का नुकसान हो रहा है ।
क्या हैं इसके मायने!
भारत का अमेरिका से आयात होने वाली डालो पर टैरिफ लगाना अमेरिका को केवल संदेश देना है की हम भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा सकतें हैं यदि हमारे देश से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर टैरिफ लगाया तो। यह कदम अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ के जवाब में माना जा रहा है। ताकि घरेलू बाजार और भारतीय किसानों को सुरक्षा मिले और यह संदेश भी जाए कि भारत अपने हितों का ध्यान रखता है।
No comments:
Post a Comment